फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें

समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें

Sat, 17 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें
दुबहर/बांसडीह(बलिया)। समाधान दिवस पर शनिवार को स्थानीय थाने पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम एवं पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने जन समस्याओं को सुना। डीएम-एसपी ने थानाध्यक्ष विनीत राय को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरुप जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण हर हाल में होना चाहिए। कहा कि पुलिस को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करना होगा तभी जाकर पुलिस जनता से जुड़ेगी और अपराध कम होगा।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने दुबहर थाने का निरीक्षण भी किया और थाने के जर्जर स्थिति को देखा। डीएम-एसपी ने माना कि थाना भवन जर्जर होने के कारण इसमें कार्य करना बहुत कठिन है। दोनों अधिकारियों ने थाने के सामने ग्राम समाज की जमीन का भी निरीक्षण किया। मालूम हो कि दुबहर थाना पिछले कई वर्षों से एक किराए के मकान में चलता है जो काफी जर्जर हो चुका है। जिस भवन में पुलिसकर्मियों के लिए भोजनालय बना है वह अत्यंत जर्जर है दोनों अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर थाना बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसीलदार जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें सात मामले आए जिसमें एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक राम अवध, रामाधार यादव, लेखपाल रणजीत रमाधार यादव, प्रिया पासवान, रामायण यादव, आशुतोष सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed