फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3.4 million people will get pure Ganga water, will go to Delhi from Greenfield

Ballia News: 34 लाख लोगों को मिलेगा गंगा का शुद्ध पानीए ग्रीनफील्ड से जाएंगे दिल्ली

Wed, 31 Dec 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
3.4 million people will get pure Ganga water, will go to Delhi from Greenfield
नववर्ष पर उम्मीद कालम के लिए: निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद
बलिया। साल 2026 में विकास की कई परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की कई परियोजनाएं धन व देरी के कारण अधूरी रह गई थीं। अब इनके कार्य में तेजी आई है। इसके कारण नए साल में ये धरातल पर उतरती दिखाई दे रही हैं। इनमें गंगा का पानी शुद्ध कर पीने का पानी सप्लाई करने वाली तीन सरफेस योजनाएं शामिल हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से लगभग 3400 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार की स्वर्णिम योजना जल जीवन मिशन से करीब 34 लाख ग्रामीण आबादी को गंगा व सरयू नदियों का शोधित जल देने की कार्ययोजना पर का काम चल रहा है। 2024 में कार्य पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भू-जल में आर्सेनिक और फ्लोराइड की अधिक मात्रा के चलते लाखों लोग परेशान हैं। जल निगम भू-जल को सेहत के लिए खतरा बता चुका है। गंगा और सरयू का पानी शोध टंकियों के माध्यम से भेजा जाएगा। प्राेजेक्ट को तीन फेज में बांटा गया है। बेलहरी, हनुमानगंज और मनियर में प्रस्तावित डब्ल्यूटीपी 337 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी शोधित किया जाएगा। इन प्लांटों को पेयजल टंकियों से जोड़ा जाएगा। यहां से करीब 16 हजार किलोमीटर मोटी पाइपों का नेटवर्क बिछाया जाएगा। कुछ नई टंकियां बनाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

वहीं, बलिया-गाजीपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ व दिल्ली की राह आसान होगी। यह मार्ग टू लेन था। अब फोरलेन हो जाएगा। इसका 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 132 किमी लंबा फोरलेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है, जो गाजीपुर के जंगीपुर से शुरू होकर बलिया के मांझी घाट (बिहार सीमा) तक जाएगा और बक्सर के लिए 17 किमी का स्पर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास ले आएगी। इससे लखनऊ, पटना, और दिल्ली की यात्रा आसान होगी और यह पर्यावरण के अनुकूल भी होगा। लगभग 5500 करोड़ रुपये की लागत तैयार हो रही इस परियोजना का कार्य दिसंबर 2025 में पूरा होना था, लेकिन बारिश व जलभराव से विलंब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय बस अड्डे की भूमि का अधिग्रहण कार्य हो चुका है। बाउंड्री के लिए धनराशि शासन से जारी हो गई है। वहीं, शहर में अत्याधुनिक बस डिपो का तल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्कशाॅप में चार्जिंग स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। साथ ही मेडिकल काॅलेज की घोषणा हो चुकी है। कारागार के लिए भूमि अधिग्रहण की धनराशि जारी हो चुकी है।
-------
कटहलनाले की सफाई व सौदर्यीकरण का कार्य पूरा होने की उम्मीद
शहर के कटहल नाले के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट पास है। इसके लिए धनराशि भी जारी हो गई है। इस पर 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत नाले की सफाई होगी, अतिक्रमण हटाया जाएगा। दोनों ओर पाथवे (पैदल पथ), बेंच, सोलर लाइट, डस्टबिन की सुविधा होगी। आकर्षक पुल और पार्क बनाया जाएगा। यह लोगों के टहलने और घूमने की पसंदीदा जगह बन जाएगी।
-----
वैना-बांसडीह बाईपास निर्माण से शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति
एनएच-31 से वैना-बांसडीह रोड बाईपास निर्माण के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है। प्रशासन की तरफ से सीमांकन का भी कार्य पूरा हो गया है। बाईपास पहले चरण में वैना से बांसडीह रोड तक बनाया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 360 करोड़ रुपये है। दूसरे फेज में इस बाईपास का विस्तार शेरिया और दवनी से होते हुए हल्दी तक किया जाएगा, जिससे शहर के बाहर-बाहर ही बड़े वाहन एनएच-31 होते हुए बिहार चले जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। बाईपास की लंबाई 16.50 किलोमीटर होगी। फोरलेन बाईपास वैना से मिड्ढा, कुम्हैला, धरहरा, सुरहा ताल के किनारे से फुलवरिया होते हुए बांसडीह रोड तक जाएगी।
-----
एसटीपी का निर्माण पूरा, एक फेज चालू होगा सीवरेज
शहर के सीवरेज के निर्माण का पहले फेज का काम लगभग पूरा हो जाएगा। इसके लिए छोड़हर में एसटीपी का निर्माण कार्य हो चुका है। पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। छोड़हर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा होते ही शहर के सिविल लाइन क्षेत्र का सीवरेज चालू हो जाएगा। सीवरेज मरम्मत के कार्य के लिए लगभग 60 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। इससे लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
----
इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की आस
- हाईटेक होगी शहर की यातायात व्यवस्था, 10 चौराहे पर लगाए जाएंगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट।
- बैरिया के सोनबरसा में 100 शय्या अस्पताल व सुखपुरा में 50 बेड का फील्ड हाॅस्पिटल।

- जिला अस्पताल में वार्मर मशीन खरीदने की धनराशि जारी। होंगे बड़े ऑपरेशन।
- महिला अस्पताल से लगायत स्वास्थ्य केंद्रों पर नौ चिकित्सक सेवा देंगे।
- सोनबरसा सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के सीजर से प्रसव की सुविधा मिलेगी।

- आठ सीएचसी पर पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब, 45 प्रकार की खून की हाेगी जांच।
- जेपी नगर सहित तीन सीएचसी पर एक्स-रे जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी।

-------
स्टेमी वार्ड की मिलेगी सुविधा

जिला अस्पताल की तर्ज पर सीएचसी पर स्टेमी वार्ड की सुविधा मरीजों को मिलेगी। हार्ट की समस्या वाले लोगों को तत्काल सीएचसी पर इलाज मिलेगा। इसके लिए शासन से 35 हजार रुपये का इंजेक्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सकों की सलाह पर हार्ट अटैक के मरीजों को गोल्डेन ऑवर में इलाज कर राहत मिलने के बाद रेफर करेंगे।

----------
स्टेशन के उत्तरी परिसर छोर का विस्तार और सुंदरीकरण
रेलवे स्टेशन पर 43 करोड़ रुपये से सुदंरीकरण व यात्री सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर दो मंजिला भवन में यात्री सुविधा चालू होगी। इसमें टिकट काउंटर व पूछताछ काउंटर व महिला-पुरुषों के ठहरने के लिए रूम की सुविधा मिलेगी। महुआ मोड़ परिसर का महानगरों की तर्ज पर विस्तार किया जा रहा है। उत्तरी परिसर में वाहन स्टैंड के अलावा सुंदर पार्क स्टेशन की शोभा बढ़ाएंगे।

----
इन प्रोजेक्ट पर भी हो रहा काम

- वाराणसी छपरा जंक्शन की तर्ज पर बलिया में रेल इंजन व बोगी की मरम्मत के लिए सिक लाइन का निर्माण होगा।

- स्टेशन के उत्तरी परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा यात्रियों और आमजन को मिलेगी।
- मुंबई-दिल्ली के अलावा दक्षिण व मध्य भारत की ट्रेनें बढ़ेगी।

- 12 मीटर चौड़ा दोनों स्टेशन परिसर व चारों प्लेटफार्म को जोड़ने वाला फुट ब्रिज चालू होगा।
- रेवती रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन व भवन का निर्माण के साथ स्टेशन का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed