फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   34/5000 galat shramik neeti mein kiya jae badalaav Change in the wrong labor policy

गलत श्रमिक नीति में किया जाए बदलाव

Tue, 17 Oct 2017 11:40 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 17 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
34/5000 galat shramik neeti mein kiya jae badalaav Change in the wrong labor policy
बाइक जूलुस निकालकर प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि। - फोटो : ballia
उप्र मेडिकल सेल्स रिप्रेंजेटेटिव एसोसिएशन के जिला इकाई के बैनर तले मंगलवार को मॉडल रेलवे स्टेशन से बाइक जुलूस निकाला गया। नगर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधियों ने केंद्र की गलत श्रमिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और श्रमिक नीतियों में बदलाव की मांग उठाई।  डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई है कि केंद्र की जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों में संसोधन किया जाय। कारखानों की बंदी, बढ़ती बेरोजगारी एवं आजीविका की हानि को दूर किया जाय। श्रमिकों के वेतन में कटौती एवं मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा के इंकार के प्रकरण में संसोधन किया जाय। श्रमिकों एवं मजदूरों के काम का समय आठ घंटे किया जाय। श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बहाल करते हुए कम से कम 18000 रुपये किया जाय। केंद्र सरकार द्वारा दवा पर लगाई गई जीएसटी हटाई जाय।
विज्ञापन


देश में बिकने वाली दवाओं का मूल्य कम किया जाय। श्रमिकों के हित में ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाय। इस दौरान केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।  इस दौरान रघुवंश उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, अजीत सिंह, रमेश, छोटन शर्मा, संतोष यादव, पंकज मेहता, आलोक मिश्र, राकेश मिश्र, रवि श्रीवास्तवमौजूद रहे। अध्यक्षता एनके सिंह तथा संचालन प्रमोद गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed