फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   33 nominated including Narad, Umashankar, Anchal and Subhash

नारद, उमाशंकर, अंचल और सुभाष समेत 33 ने किया नामांकन

Thu, 10 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
33 nominated including Narad, Umashankar, Anchal and Subhash
बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के तहत बृहस्पतिवार को सातों विधान सभा क्षेत्र से कुल 34 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी, जनसत्ता दल आदि के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद रही। हालांकि चुनाव आयोग की तमाम बंदिशों के बावजूद कई उम्मीदवारों के समर्थकों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी अधिसूचना के छठवे चरण में शामिल बलिया जिले की सात विधान सभाओं के लिए बीते शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हुई है। इसके तहत छठवे दिन बैरिया विधान सभा से कुल तीन लोगों ने नामांकन किया। इसमें समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश अंचल, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष यादव, आम आदमी पार्टी से रजनीश अंचल शामिल है। सिकंदरपुर विधान सभा से निर्दलीय शारदानंद और जन अधिकार पार्टी के अशोक ने पर्चा भरा। जबकि रसड़ा विधान सभा से कुल पांच नामांकन हुए। इसमें बहुजन समाज पाटी के विधायक उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से राज उर्फ ओम लता राज, निर्दलीय राजाराम, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) विजय कुमार और निर्दलीय मंजू शामिल है। जबकि बेल्थरारोड से पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इनमें निर्दलीय सीमोन प्रकाश, लोकजनशक्ति पार्टी से अखिलेश कुमार, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हंसु राम, जन लोक विकास पार्टी से कुदंन कन्नौजिया और बहुजन समाज पार्टी से प्रवीण प्रकाश ने शामिल है। जबकि बेल्थरारोड से भाजपा के छठ्ठू राम ने पुन: पर्चा भरा। बलिया नगर विधान सभा से कुल दस नामांकन पत्र दाखिल हुए है। इनमें सपा नेता व पूर्व मंत्री नारद राय ने चार और आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रकाश कुमार ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के शिवदास वर्मा, निर्दलीय रमाशंकर तिवारी, शिवसेना के आशीष तिवारी, बहुजन शक्ति पार्टी के विजेंद्र कुमार ने बलिया नगर से नामांकन किया है। जबकि फेफना विधान सभा से बहुजन समाज पार्टी के कमल देव सिंह यादव, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के भीम राजभर और जनता दल के पवन प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा बांसडीह विधान सभा से दस उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है,जिसमें राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से छटठू प्रसाद साहू, लोक जनशक्ति पार्टी से संग्राम सिंह तोमर, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से अच्च्छे लाल गुप्ता, जन अधिकार पार्टी से दयाशंकर वर्मा, निर्दलीय हृदयानंदन, कम्युनिस्ट पार्टी से लक्ष्मण भारती, आम आदमी पार्टी से सुशांत, बहुजन समाज पार्टी से मानती राजभर, निर्दलीय हरेंद्र और प्रमोद ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

------
अब तक बिके 199 नाम निर्देशन पत्र
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष से 23 पर्चों की बिक्री हुई। इसमें बेल्थरा रोड से 01फार्म, रसड़ा से 03 फार्म, सिकंदरपुर से 3 फार्म, फेफना से 06 फार्म, बलिया नगर से 10 फार्म,बांसडीह से 0 फार्म और बैरिया से 0 फार्म लिए गए । इसके पूर्व बुधवार तक 176 फार्म बेचे गए थे। यानि अब तक 199 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नामांकन के दौरान जाम से जूझते रहे लोग
विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के छठवें दिन हुए नामांकन के दौरान शहर में भीषण जाम लग गया। इस दौरान जहां आम शहरी जाम के झाम में पिसते नजर आए तो वहीं दो एबुंलेंस के फंसने से मरीजों की जान पर शामत बनीं रही। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा निकाले गए जुलूस की वजह से यह स्थिती उत्पन्न हुई। जिससे पार पाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed