फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया में हुई झमाझम बारिश, गर्मी के मौसम में लोगों को मिली राहत

बलिया में हुई झमाझम बारिश, गर्मी के मौसम में लोगों को मिली राहत

Fri, 03 May 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलिया में हुई झमाझम बारिश, गर्मी के मौसम में लोगों को मिली राहत
बलिया में हुई झमाझम बारिश, गर्मी के मौसम में लोगों को मिली राहत - फोटो : rain
बलिया। फेनी तूफान का असर शुक्रवार को जिले में भी रहा। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और काली घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम में अचानक बदलाव के चलते किसान खेल खलिहानों में रखे गेहूं के बोझ को नहीं हटा सके। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के चलते तापमान सात डिग्री सेल्सियस गिर गया जिससे लोगों को राहत मिली लेकिन खेत-खलिहानों में भूंसे उड़ गए और गेहूं के बोझ भीग गए। इससे किसानों और पशुपालकों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ तेज हवाओं संग हुई बारिश होने के कारण स्कूल से आ रहे बच्चे भीग गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। गांवों में कच्चे रास्तों पर कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। एनसीसी तिराहे से लेकर कोतवाली तक की सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो गया। ऐसे में बाइक सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेवती : एक घंटे तक हुई बारिश से खलिहानों में पड़े भूसे भीग गए। भूसा बनाने के लिए छोड़े गए गेहूं के डंठल भीग कर खराब हो गए। दयाछपरा प्रतिनिधि के मुताबिक फेनी के चलते खेतों में रखे गेहूं के बोझ भींग गए वहीं खेतों में रखा भूसा उड़ गया। किसानों के बर्बादी का प्रकृति द्वारा एक और कहर साबित हुआ है। शुक्रवार के दो पहर में एकाएक एक आयी तेज हवा ने जहां किसानों के खेतों में रखा भूसा उड़ा दिया। वहीं दूसरी ओर बहुतेरे किसानों के मड़ाई के लिए रखा गेहू का बोझ भी भीग गया। यही नहीं बगीचा से आम के पेड़ों से आम का लगभग 25 फीसदी आम झड़ गए। किसानों का कहना है कि बिन मौसम के बरसात ने किए कराये पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के किसान दुर्गाशंकर पांडेय का 700, बोझ गेहूं , ब्रजेश पांडेय का 660 बोझ गेंहू, कन्हैया का300 बोझ गेहूं सहित ज्यादातर किसानों का बोझ भींग गया। किसानों का कहना है कि भूसा तो उड़ गया। हालांकि मौसम ठीक हो जाएगा तो थोड़ा परिश्रम तो लगेगा पर गेंहू कामयाब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेजुरी: किसान अभिमन्यु सिंह ने बताया कि उमस और तपिश भरे मौसम में जोनहरी, पशुओं के लिए बोये गए चारे, गर्मी के मौसम में लगाई गई सब्जियां जिन्हें किसान सीचने के लिए आतुर था, इस बारिश ने राहत की सांस दी है। उधर, गेहूं का डंठल जिसे भूसा बनाने के लिए खेत में छोड़ा गया था वह बारिश के कारण भीग गया है। जिससे भूसा नहीं बन पाएगा। रामजन्म प्रसाद गुप्ता ने कहा कि तपिश को दूर करने एवं चुनावों में दर पर घूम रहे नेताओं के लिए यह थोड़ी राहत की सांस है। इस बाबत उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने बताया कि आगामी 48 घंटे तक पूरी क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो उसका आकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए व्यवस्था की जाएगी।

गेहूं की फसल को नुकसान : मनियर। चक्रवार्ती फैनी तूफान का असर मनियर क्षेत्र में भी रहा तेज हवा के साथ दोपहर बारह बजे गर्ज के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी के मौसम से राहत तो मिली, लेकिन किसानों के गेहूं की मडा़ई(दवरी) नहीं हो सकी, उनके लिए फैनी तूफान परेशानी का कारण बन गया। गेहूं के बोझ खेतों में ही भीग गये। तेज हवा के साथ रूक-रूक कर हो रही वारिश से लोग अपने-अपने घरों में दुबके नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed