फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री ने एसपी से लगाई जानमाल की गुहार

भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री ने एसपी से लगाई जानमाल की गुहार

Wed, 01 May 2019 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री ने एसपी से लगाई जानमाल की गुहार
बलिया। पिछले दिनों पत्रकार वार्ता में भाजपा शासन की उपलब्धियां बताने पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री को कुछ लोगों द्वारा तमंचा और चाकू लेकर दौड़ाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बुधवार को भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां के नेतृत्व प्रतिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान रेयाज अहमद को धमकी देने वालों की गिरफ्तारी करने की मांग की। ऐसा न होने पर एसपी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां ने एसपी को बताया कि जिला मंत्री को जानमाल की धमकी दी गई। कल उनके या फिर किसी अन्य पदाधिकारी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री रेयाज अहमद ने 27 अप्रैल में कहा था कि मोदी सरकार में जितना विकास हुआ है उतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। पत्रकार वार्ता के बाद दिमागी चट्टी पर गांव के करीब 20 अराजक तत्वों घेर लिया और कहा कि मुसलमान होकर भाजपा का सपोर्ट करते हो, तुमको जान से मार देंगे। वह भागने लगे तो लोगों ने तमंचा चाकू लेकर दौड़ा लिया। गांव के ही कुछ लोगों ने आकर बीच बचाव किया। उन्होंने 28 अप्रैल को शहर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुईं। जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां ने बताया कि मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो। ज्ञापन देने वालों में अस्फाक अहमद, जमशेद खां, शकील खां, पिंटू खां, मुमताज खां, पहाड़ी, फैँयाज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed