फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मजदूर और किसान भी आजमा रहे भाग्य

मजदूर और किसान भी आजमा रहे भाग्य

Wed, 01 May 2019 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
मजदूर और किसान भी आजमा रहे भाग्य
बलिया। सलेमपुर संसदीय सीट से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें उच्च शिक्षा प्राप्त से लेकर ग्राम प्रधान तक भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए शपथपत्र के अनुसार हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी रामजी प्रताप जिज्ञासु मजदूरी करते हैं तो राष्ट्र्ीय विकलांग पार्टी के सुमेश्वरनाथ तिवारी ग्राम प्रधान हैं। प्रधान के रूप में मिलने वाली आय से इनके परिवार की जीविका चलती है। वहीं सुभासपा के राजाराम और निर्दल प्रत्याशी विश्राम किसान हैं। इनकी आजीविका साधन कृषि है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की ओर से दाखिल शपथपत्र के अनुसार सलेमपुर लोक सभा सीट पर भाग्य आजमा रहे भाजपा प्रत्याशी इंटर पास हैं। ये नगदी, बैंक जमा, बीमा आदि समेत कुल एक करोड़ चार लाख 48 हजार 70 रुपये के मूल्य के मालिक हैं। गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा हैं। इनके पास नगदी 40 हजार समेत विभिन्न बैंक खातों में कुल 2868935 रुपये जमा हैं। इनके पास 21 लाख की गाड़ी है तो 30 लाख रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा नगदी, जेवरात, गाड़ी व बैंक जमा समेत कुल 3560161 रुपये के मालिक हैं। इसी तरह सुभासपा के प्रत्याशी राजाराम हाईस्कूल पास हैं और इनके आजीविका का साधन कृषि है। इनके पास नगदी समेत कुल 5.77 लाख की संपत्ति है तो 15 लाख की चल अचल संपत्ति भी है।
विज्ञापन

भारतीय समता समाज पार्टी के कृपाशंकर प्रसाद स्नातक हैं और आजीविका का साधन वकालत है। इनके पास 2.30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है। जनता क्रांति पार्टी के कैलाश चौहान केवल साक्षर हैं और कृषि से आजीविका चलाते हैं लेकिन बैंकों में आदि में 3.21 लाख रुपये के अलावा 20 लाख रुपये मूूल्य की चल-अचल संपत्ति है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पूजा पांडेय इंटर पास हैं और इनके पास 55 हजार नगदी समेत कुल 1.65 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सुमेश्वर नाथ तिवारी संस्कृत से एमए हैं और प्रधान के मानदेय से आजीविका चलाते हैं। इनके पास कुल 2.59 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है। जनता कांग्रेस के मो. शरुर के पास साहित्य रत्न की डिग्री हैं और इनके पास 20 हजार रुपये हैं। पीस पार्टी के अजीमुल्लाह एमए बीएड हैं और बैंकों आदि में 2.10 लाख के अलावा 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अखिल भारतीय हिंदूू महासभा के विद्याशंकर पांडेय एमएससी किए हैं और इनके पास नगदी आदि 27 लाख के अलावा पांच करोड़ रुपये मूल्य की चल अचल संपत्ति है। हिंदुस्तान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञासु इंटर पास हैं और मजदूरी से आजीविका चलाते हैं। इनके पास कुल 2.29 लाख की संपत्ति है।

इसी तरह निर्दल विश्राम इंटर पास हैं और कृषि से आजीविका चलाते हैं। इनके पास 5.77 रुपये नगदी व बैंकों आदि में है तो 15 लाख की चल अचल संपत्ति है। छोटेलाल एमए पास हैं और कृषि कार्य करते हैं। बैंकों आदि में 2.36 लाख के अलावा 10 रुपये मूल्य की चल अचल संपत्ति है। सुनील कुमार पांडेय परास्नातक हैं और बेरोजगार हैं। इनके पास कोई धनराशि नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed