फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिक्षक एमएलसी ने सुनी शिक्षकों के समस्याएं

शिक्षक एमएलसी ने सुनी शिक्षकों के समस्याएं

Sat, 16 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी ने सुनी शिक्षकों के समस्याएं
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) के पूर्व शिक्षक एमएलसी डा. प्रमोद कुमार मिश्र अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जिले के चार परीक्षा केेंद्रों पर पहुंचे। यहां पर बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद उसके निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी प्रमोद मिश्र अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले राजकीय इंटर कालेज पहुंचे। जहां शिक्षकों को सुनने के बाद उन्हें बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा से सूबे के शिक्षा मंत्री से शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर बाते हुई है। कहा कि शिक्षकों को गुटों में बांटने वाले नेताओं से होशियार रहने की जरूरत है। जिनका कुछ वर्ष पहले तक वजूद नहीं था। उन्होंने शिक्षकों को याद दिलाया कि शिक्षक एमएलसी ही ऐसे एक मात्र नेता है जो पांच दशक से लगातार सूबे की सदन में उनका प्रतिनिधित्व कर रहे है। उनकी लड़ाई हमेशा लड़ने का काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मनाथ सिंह, अरुण ओझा, विष्णु देव राय,अभय कुमार राय, कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव, रमेश यादव, संतोष कुमार चौबे, प्रदीप तिवारी, अंजनी कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed