फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आठ माह से गर्भवती प्रेमिका का प्रेम चढ़ा परवान, एक दूजे के हुए प्रेमी व प्रेमिका

आठ माह से गर्भवती प्रेमिका का प्रेम चढ़ा परवान, एक दूजे के हुए प्रेमी व प्रेमिका

Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
आठ माह से गर्भवती प्रेमिका का प्रेम चढ़ा परवान, एक दूजे के हुए प्रेमी व प्रेमिका
सिकन्दरपुर। आखिरकार पिछले 8 महीने से गर्भवती प्रेमिका का प्रेम मंगलवार को मां जल्पा के मंदिर में परवान चढ़ा। पुलिस और मानिंद लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती की बड़ी बहन की शादी थाना सहतवार के एक गांव में गई हुई थी। आते जाते वहां पर एक लड़के से उसके संबंध बने। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब यह बात परिजनों को पता चली तो लड़के से शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच लड़का गांव से भाग गया। आखिरकार मजबूर होकर लड़की के परिजनों ने सिकन्दरपुर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर पुलिस ने मामले लड़के को हाजिर करने के लिए लड़के की मां को का चालान कर दिया। लड़के की मां के जेल जाने के बाद समाज के संभ्रांत लोगों ने बातचीत के माध्यम से लड़के को शादी के लिए राजी किया। अंतत: समाज के वरिष्ठ लोगों के मौजूदगी में मंगलवार को प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नथुन मास्टर जिला संरक्षक तुरहा समाज, धर्मनाथ जिलाध्यक्ष तुरहा समाज, राजू प्रसाद जिला उपाध्यक्ष तुरहा समाज, पराग जिला कोषाध्यक्ष, प्रेमजी, रामपति, लालू, सुदर्शन, बलिराम, दूधनाथ, मनोहर, जयराम, नंदन, अजय सिंह, निर्भय नारायण सिंह प्रधान त्रिकालपुर, नदीम अंसारी वार्ड मेंबर व रामू श्रीवास्तव समेत दर्जनों स्थानीय लोग इस अनोखी शादी के गवाह बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed