{"_id":"5c7c1458bdec22073e1b6b15","slug":"31551635544-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह को लेकर बैठक में विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह को लेकर बैठक में विचार-विमर्श
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। श्री लखिया बाबा सेवा संस्थान के तत्वावधान में महशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित 11 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह और संस्थान के संयोजकत्व में निकलने वाले भव्य शिव बारात की तैयारियों से संबंधित बैठक रतसर पुलिस चौकी प्रांगण में रविवार को आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों से सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने शिव बारात के रूट व विवाह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया।
बैठक में चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे ने विवाह स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिस आरक्षी की तैनाती के साथ ही अग्निशमन दस्ता की तैनाती की अधिकारियों से मांग की। इस पर सीओ अरूण कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल समापन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का आश्वासन दिया। बैठक में गड़वार थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने शिवबारात में शामिल श्रद्धालुओं के संभाव्य भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संस्थान से वालंटियर रखने की अपील की। जिससे पुलिस को भी सहयोग मिले। बैठक में एडवोकेट देवानंद सिंह, गनेश सोनी, अक्षय लाल शर्मा, पूर्व प्रधान नईम अख्तर, शाहिद हसन, उपेंद्र पाण्डेय, उमेश सिंह, अरविंद गुप्ता, उमेश सिंह, बंटी सिंह, डा.मदन राजभर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लखिया बाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष गनेश सोनी ने बताया कि निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विवाह का आयोजन शिवजी सिंह इंटर कालेज रतसर के प्रांगण किया गया है। इस मौके पर आयोजित होने वाले शिव बारात को लेकर चल रही तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। शिव बारात में इस वर्ष लोक कलाकारों के जमावड़े के साथ ही अलग-अलग झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होने सभी से शिवबारात को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।