फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 साल बाद राशन कार्ड पाकर गदगद हुए लोग

14 साल बाद राशन कार्ड पाकर गदगद हुए लोग

Thu, 28 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
14 साल बाद राशन कार्ड पाकर गदगद हुए लोग
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ग्राम सभा नंदपुर में बुधवार शाम लालजी बाबा के स्थान पर अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के पात्रों में राशन कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल के द्वारा 50 अंत्योदय व करीब 300 पात्र गृहस्थी योजना कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से राशन कार्ड का वितरण नहीं हुआ था। पिछली सरकार में कोटेदारों द्वारा लूटखसोट व दलाली हो रही थी लेकिन मोदी-योगी जी की सरकार ने एक करोड़ 32 लाख फर्जी राशन कार्ड को हटाया और दो करोड़ नौ लाख नये राशन कार्ड अभी तक वितरण किया गया है। कहा कि ईपास मशीन के माध्यम से सही वितरण हो रहा है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस बजट में 11 लाख आवास के लिए बजट पास किया है। सभी पात्र व्यक्तियों को आवास मिलेगा। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने भी लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर्ता त्रिभुवन तिवारी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, शिवसागर दुबे, दिनेश पाठक, अजय पांडेय, डब्लू पांडेय, दिनेश राय मुन्ना, संतोष पांडेय, कुणाल सिंह, जनार्दन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed