{"_id":"5b478d5b4f1c1bae288b61fd","slug":"31531415899-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारीपीट में चार महिला समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारीपीट में चार महिला समेत नौ लोग घायल
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कमतैला गांव में बुधवार की देरशाम बिजली पोल पर लगे बल्ब को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर चले लाठी-डंडे में चार महिलाएं समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कमतैला गांव में राजेश कुमार के दरवाजे पर बिजली के पोल पर सरकारी लाइट लगी हुई थी। इसी लाइट को लेकर एक हफ्ता पूर्व भी विवाद हुआ था। बुधवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्षों में लाइट को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर के बीच लाठियां चलने लगीं। इस मारपीट में राजेश कुमार (35), मुन्ना (40), पप्पू (28) पुत्रगण सुखराम, मीरा देवी (32) पत्नी राजेश कुमार, छोटू (18) पुत्र ब्रम्हदेव, ब्रम्हदेव (50) पुत्र स्व. नगीना, आरती देवी (40) पत्नी छोटेलाल, रानी (17) पुत्री भगवान राम, शिमला देवी (35) पत्नी पुनवासी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य पर कराया गया। दोनों पक्षों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।