{"_id":"5aad4b124f1c1b00768b6205","slug":"31521306386-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में देर रात होती रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में देर रात होती रही तैयारी
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। इस बार नवरात्र में देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है, जबकि उनका प्रस्थान महिष (भैंसा) पर होगा। जिसका फल अतिवृष्टि है। वासंतिक नवरात्र के मद्देनजर पूजा की दुकानों पर शनिवार की देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं नगर समेत ग्रामीण इलाकों के प्रमुख देवी मंदिरों अगुवानी के लिए सजधज कर तैयार हो गए हैं।
शनिवार की देरशाम तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। वहीं मंदिरों को आधुनिक और प्राकृतिक फूलों तथा विद्युत झालरों से सजाया गया है। साथ ही नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में मां दुर्गा की आगमन की तैयारी शनिवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। पूजन सामग्री खरीदने को लेकर बाजार में देर शाम तक चहल पहल बनी रही। हालांकि महंगाई का असर बाजार पर देखने को मिला। लेकिन मां के श्रद्धालु इससे बेफिक्र दिखे। नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरीबाजार दुर्गा मंदिर, ब्राह्इन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, सुरही स्थित नव दुर्गा व कालीमंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी, निधरिया स्थित काली मंदिर में साफ-सफाई कर रंगबिरंगे झालर एवं फूलों द्वारा सजाया गया।