फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिक्षकों ने नहीं खुलने दिया कोठार का ताला

शिक्षकों ने नहीं खुलने दिया कोठार का ताला

Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने नहीं खुलने दिया कोठार का ताला
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ तथा उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट से जुड़े शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में सभी मूल्यांकन केंद्रों पर जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराया। जिसके चलते नगर के किसी भी केंद्र पर मूल्यांकन न हो सका। राजकीय बालिका इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर बैठे वित्तविहीन शिक्षकों तथा शिक्षक संगठनों ने गेट पर ताला बंद कर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि जब तक वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय तथा अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं कर दिया जाता है हम मूल्यांकन कार्य नहीं करने देंगे। कहा कि यह बहिष्कार अनवरत चलता रहेगा। मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक कई वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज बैरिया तथा जेबी इंटर कालेज गड़वार के शिक्षकों और कर्मचारियों का अक्टूबर माह से अद्यतन भुगतान नहीं किया गया। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। कहीं भी कोठार के ताले नहीं खुले, शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश देखा गया। डीआईओएस कार्यालय पर विगत पांच दिनों से अनवरत धरना-प्रदर्शन चलता रहा जिसमें पूर्व शिक्षक एमएलसी डा. प्रमोद मिश्र तथा गाजीपुर जनपद से आए शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर अभय नारायण सिंह, विष्णुदेव राय, केके पांडेय, कृष्णमोहन यादव, राघवेंद्र नारायण सिंह, विजय शंकर, जर्नादन यादव, कन्हैया हरिपुर, रामगोविंद प्रजापति, लहरी सिंह सहित दर्जनों शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे। अध्यक्षता रवींद्र कुुमार सिंह तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed