{"_id":"5aa028504f1c1bfe7e8b93c8","slug":"31520445520-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के मामले को गंभीरता से ले पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के मामले को गंभीरता से ले पुलिस
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर कोतवाली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर मंगलवार की शाम एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एंटी रोमियो टीमों के प्रभारी और सदस्य पुलिस कर्मी तथा महिला पुलिस मौजूद रही। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह सहित छह महिला कांस्टेबिलों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एएसपी ने कहा कि पुलिस महिलाओं के मामले को गंभीरता से ले।
मुख्य अतिथि ने महिला पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और सूबे की सरकार ने कई संशोधन किए है। कहा कि थाने में आई हर पीड़ित महिला की बाते सुनने के साथ ही उसके मामले का निस्तारण करें। महिलाओं के प्रकरण में हर पुलिस कर्मी को मामले की गंभीरता समझनी होगी। अभियोजन के संयुक्त निदेशक एके सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून में कई संशोधन किए गए है। शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने कहा कि थाने में आई हर महिला को पूरी संवेदना के साथ सुना जाय। इस मौके पर चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, अजीत सिंह, सरफराज अहमद, संजय कुमार सिंह सहित महिला हेल्प लाइन की महिला अधिकारी और महिला पुलिस कर्मी के साथ ही एंटी रोमियों की टीमें मौजूद रहे।