फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कोटेदार के विरुद्ध कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

कोटेदार के विरुद्ध कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार के विरुद्ध कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा अपायल के कोटेदार के विरुद्ध सैकड़ों कार्डधारक राणा सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किए। इसके बाद उपजिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में धांधली तथा सरकारी दर से अधिक मूल्य पर राशन देने के साथ ही कम राशन भी तौलते हैं। इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक बांसडीह से कई बार की गई, लेकिन अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई। बेरुआरबारी मंडल के उपाध्यक्ष राणा सिंह ने कहा कि कोटेदार द्वारा गरीबों के राशन का कालाबाजारी कर दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, अभिषेक उपाध्याय, प्रतूल कुमार ओझा, शिवकुमार राम, विनोद सिंह, बंटी चौबे, अनूप तुरहा, जोहरा खातून, गुलाबो देवी, सुरेश राम, राजेश कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed