{"_id":"5970fde74f1c1b743d8b456d","slug":"31500577255-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताई
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। देश के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद के ऐतिहासिक मत से निर्वाचित होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता नागेश्वर जी ने कहा कि रामनाथ कोविंद के रूप में भारत गणराज्य को एक योग्य राष्ट्रपति मिला है, जिससे देश का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत होगा। कहा कि ऐतिहासिक मत प्रतिशत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता जाग चुकी है। देश को स्थिर और सशक्त नेतृत्व लंबे समय तक देगी जिससे देश का मान विश्व समुदाय के पटल पर पड़े एवं भारत हमेशा विश्व गुरु के रास्ते पर चलता रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि योग व सशक्त नेतृत्व के आगे आने से कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। कहा देश अब तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। एक योग्य राष्ट्रपति ही देश को बेहतर दिशा दे सकता है। अब कोविंद के नेतृत्व में केंद्र की सरकार विकास के नए सोपान तय करेगी। विदेशों से भी अच्छे रिश्ते बनेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता, संजय मिश्र, रामजी सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, भोला चौबे, देवेंद्र सिंह, ओंकार सिंह आदि थे।