{"_id":"59456d944f1c1b28698b493d","slug":"31497722260-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा(बलिया) । क्षेत्र में गुरुवार की रात और दुबारा शुक्रवार की शाम को आंधी ने जमकर नुकसान पहुंचाया। आंधी से दर्जनभर से अधिक गांवाें की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए। पेड़ों के सड़क पर गिरने से कुछ जगहों पर आवागमन भी घंटाें बाधित रहा।
प्री मानसून की दस्तक से मौसम में बदलाव होने लगा है। शुक्रवार की शाम तेज आंधी ने नगरा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों में जमकर तबाही मचाई। क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव, अब्दुलमदारी, बालचंद्रहा, वीरचंद्र, इंग्लिशिया, कसौडर, मलब आदि गांवाें में आंधी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर जर्जर तार टूटकर गिर गए। इंग्लिशिया और ताड़ीबड़ा के बीच सड़क पर पेड़ के गिर जाने से कई घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा। बिजली बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की शाम से बाधित हुई आपूर्ति शनिवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। सिर्फ नगरा बाजार क्षेत्र में शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जई सत्यम गौड़ ने बताया कि आधी से कई इलाकों में जर्जर तार टूट कर गिर गए हैं, जिन्हें दुरुस्त करने अथवा बदलकर दूसरा लगाने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता है। हालंकि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की जा सके। इसके लिए कार्य जोरों पर चल रहा है।