फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   310 smugglers arrested with two smugglers

310 पेटी शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
310 smugglers arrested with two smugglers
बलिया। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने जनेश्वर सेतु के पास से शुक्रवार की रात एक मैजिक को पकड़ा। जिसमें 100 पेटी शराब बरामद की गई। वहीं मौके से दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में् चालान कर दिया। वहीं पकड़े गए बोलेरो व मैजिक को सीज कर दिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा हमराहियों संग क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि सुनील चौधरी निवासी बंधुचक थाना दुबहड़ अपने यहां से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है और अभी-अभी एक मैजिक गाड़ी से शराब लादकर जनेश्वर मिश्रा सेतु होते हुए बिहार को भेजा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु के पास पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे, जहां एक मैजिक पहुंची। जिसे रोकर जांच की गई तो उसमें 100 पेटी अवैध शराब बरामद हुयी। इसके अलावा पुलिस ने सोनू कुमार भारती पुत्र परशुराम निवासी ग्राम बड़ागांव थाना मनियर तथा धनजी राजभर पुत्र श्रीराम राजभर निवासी ग्राम बड़ागांव थाना मनियर को गिरफ्तार की संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह शराब हम लोग सुनील चौधरी निवासी बंधुचक थाना दुबहड़ के यहां से लादकर बिहार बेचने के लिये ले जा रहे है। बताया कि सुनील चौधरी चंढीगढ़ से सस्ते दामों पर अवैध शराब की खेप अपने यहां मंगवाते हैं और वहां से हम लोगों के माध्यम से बिहार में उंचे दामों में बेच देते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के निशानदेही पर कोतवाली पुलिस सुनील चौधरी के टीन शेड में बने गोदाम पर पहुंची, जहां देखा कि सुनील चौधरी एक बोलेरो में शराब लाद रहा है। वह पुलिस टीम को देखते ही मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो में से 70 पेटी शराब जब्त किया। जबकि टीन शेड में बने गोदाम से 140 पेटी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने बोलेरो व मैजिक को कब्जे में लेकर कोतवाली आई और दोनों वाहनों को सीज कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील लाम्बा, उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed