फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30% of patients had breathing problems and chest tightness.

Ballia News: 30 फीसदी मरीज सांस की परेशानी, सीने में जकड़न वाले रहे

Sat, 30 May 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
30% of patients had breathing problems and chest tightness.
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : Archive
बलिया। जिले में सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट आई। उधर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए 90 मरीजों में 30 फीसदी मरीज सांस की परेशानी, सीने में जकड़न की परेशानी वाले भर्ती हुए। डायरिया के लक्षण वाले मरीजों की संख्या कम हो गई है, सिर्फ फूड प्वाइजनिंग के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अन्य दिनों की तुलना में फिजिशियन व बालरोग चिकित्सक की ओपीडी में मरीजों की भीड़ कम रही। दोपहर तक चली ओपीडी में 317 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 30 प्रतिशत से ज्यादा मरीज सांस, जुकाम, खांसी, तेज बुखार व सांस की परेशानी वाले रहे। तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंड से कम इम्यूनिटी वालों की सेहत खराब कर रही है। बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया एवं कफ जमने से छाती में जकड़न की परेशानी वाले ज्यादा मरीज आ रहे हैं। कई मरीज गले में खरास की समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों के साथ बुजुर्गों को सावधानी बरतनी जरूरी है। अस्थमा, बीपी व शुगर वाले मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक है। बालरोग डाॅ. विनेश कुमार ने बताया कि बच्चों को मौसम के बदलाव से सर्दी जुकाम जल्द पकड़ता है। साफ सफाई जरूरी है। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श पर दवा का सेवन करें। थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed