{"_id":"62a8d8a11f037e4c753e6be1","slug":"30-mahadanis-came-forward-to-save-lives-ballia-news-vns65892134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी बचाने के लिए आगे आए 30 महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी बचाने के लिए आगे आए 30 महादानी
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विश्व रक्तदान दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीएमओ डॉ नीरज कुमार पांडेय, सीएमएस डॉ दिवाकर सिंह ने किया। गुरुद्वारा रोड निवासी सात बार रक्तदान कर चुके समाजसेवी सागर सिंह राहुल एवं हथौज निवासी शैलेंद्र कुमार राय ने रक्तदान किया। इन्हें जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया।
प्रत्येक वर्ष 14 जून को पूरे विश्व में विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है। बल्कि गंभीर रोगों से निजात मिलती है। इसके अलावा आपका रक्त किसी भी व्यक्ति का जान बचा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि आपका रक्त दूसरों को जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से शुगर, हार्टअटैक, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियां होने की संभावना कम होती है। रक्तदान करने से हम कमजोर हो जाएंगे और गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाएंगे, यह सोच लोगों के दिमाग से निकालना होगा। सीएमएस डा.दिवाकर सिंह ने कहा कि 18 से 65 आयु का स्वस्थ कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. धनी शंकर सिंह, डा. अफजाल, एसएलटी ज्ञानेंद्र दुबे, एलए संतोष शर्मा, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा, श्याम प्रकाश, कुसुम देवी, एलटी अवनीश उपाध्याय, संतोष तिवारी, अर्जुन समेत ब्लड बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।
इन्होंने ने किया रक्तदान...
बलिया। गुरुद्वारा रोड निवासी सागर सिंह राहुल, बहादुरपुर निवासी रोहित श्रीवास्तव, जगदीशपुर निवासी वैभव कुमार, चंद्रशेखर नगर निवासी संजीत कुमार सिंह, हरपुर निवासी अश्वनी कुमार, जिला अस्पताल परिसर निवासी प्रमोद कुमार, शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप रस्तोगी, हरपुर नई बस्ती निवासी अनीश मिश्रा, शास्त्री नगर निवासी सावित्री शुक्ला व पंकज उपाध्याय, हास्पीटल निवासी रंजीत गुप्ता, सुखपुरा से एसएस सिंह, अंकित सिंह, पवन कुमार सिंह ने रक्तदान किया। धरहरा निवासी मोनू यादव, हथौज निवासी शैलेंद्र कुमार राय, नसीराबाद निवासी पवन कुमार शर्मा, खोड़ीपाकड़ निवासी दीपक कुमार, अपायल निवासी प्रवीण कुमार सिंह, बयासी निवासी बाबू विशाल तिवारी, चौबे छपरा निवासी अभय मिश्रा, भरसौता निवासी कुंवर शशिकांत सिंह, गायघाट निवासी राजकुुमार पांडेय, मनियर के सुधीर कुमार, केके उपाध्याय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, बनारसी वर्मा, मटिही निवासी संदीप कुमार सोनी, देवडीह निवासी सुमंत कुमार, दिउली निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा ने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान किया।