फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   256 booths will increase in seven assembly constituencies of the district

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ जाएंगे 256 बूथ

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
256 booths will increase in seven assembly constituencies of the district
बलिया। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 256 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। इस बार के चुनाव में कुल 2822 बूथ बनाए जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव में एम थ्री ईवीएम का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए दूसरे प्रदेशों से ईवीएम मंगाने की तैयारी है। इसके लिए विभागीय टीम बिहार के समस्तीपुर जनपद के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन कार्यालय ने बूथों के निर्धारण का काम भी शुरू कर दिया है। पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ का निर्धारण किया जाता था और कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की गाइड लाइन के तहत अब 12 सौ मतदाता से अधिक वाले बूथों पर एक और बूथ बढ़ा दिया गया है। इस तरह, सात विधानसभा क्षेत्रों में पहले 2566 बूथ थे। अब नई व्यवस्था के तहत यह संख्या 2822 हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिला निर्वाचन विभाग के स्टोर में मौजूद बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट चुनाव में कम पड़ेंगे। इसके चलते विभाग की ओर से चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया है और बिहार के समस्तीपुर जनपद से एम थ्री की ईवीएम मंगाई गई है, जो अक्तूबर तक आने की संभावना है। मतदान केंद्र और मतदाता सूची तैयार करने की कवायद भी जल्द प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

जिले भर में 12 सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों पर एक और बूथ बढ़ा दिया गया है। इस हिसाब से जनपद की सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 2822 बूथ हो गए हैं। हालांकि यह सूची अंतरिम है। जिले में आवश्यकता के अनुसार बिहार से एम थ्री ईवीएम मंगाई गई है। - बी राम, सहायक निर्वाचन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed