फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   250 villages will be equipped with ABC cable in a month

एक माह में 250 गांव हो जाएंगे एबीसी केबल से लैस

Wed, 08 Sep 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
250 villages will be equipped with ABC cable in a month
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से गांवों में जर्जर हो चुके ओवरहेड तारों को बदलने की कवायद में जुटा है। कई गांवों में कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर महीने में 250 गांवों में ओवरहेड तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे इन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने एक हजार से अधिक आबादी के 906 गांवों के 920 मजरे को चिह्नित किया है। इन मजरों के पुराने विद्युत तार हटा कर अब एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल लगाए जाएंगे। शासन ने इस कार्य की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश की कंपनी को दे दी है। विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें तो कार्य शुरू हो चुके हैं, इसे दिसंबर तक पूरा किया जाना है। जिले के अधिकांश गांवों में दशकों पहले के लगाए गए विद्युत तार अब काफी जर्जर हो चुके हैं। हल्की हवा व बारिश होते ही यह जर्जर तार टूट कर गिर पड़ते हैं। इन तारों के टूटने से एक ओर जहां विद्युत आपूर्ति बाधित होती है वहीं अक्सर हादसे भी होते रहते हैं और लोगों की जान तक चली जाती है। इसी को लेकर जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर महीने तक 250 गांवों में पूर्व के ओवरहेड तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed