फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 policemen will be deployed to improve the traffic system

Ballia News: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 25 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
25 policemen will be deployed to improve the traffic system
बलिया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले को जल्द ही 25 यातायात पुलिसकर्मी मिलेंगे। प्रशिक्षण के बाद नए यातायात पुलिसकर्मी जल्द ही आमद कराएंगे। इसके बाद जिले की यातायात व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने और बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश स्तर पर नागरिक पुलिस के पांच हजार पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस में भेजा जा रहा है। पुलिस ने यातायात में जाने के इच्छुक 35 से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर शासन को भेजा है। उसमें से 25 जवानों का चयन होगा। इनकी तैनाती होने के बाद सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा तो वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में यातायात को एक टीआई, एक टीएसआई, सात हेड कांस्टेबल और 16 कांस्टेबल शामिल हैं। फिलहाल जिले की यातायात व्यवस्था में 36 पुलिसकर्मी संभाल रहे हैं। जिसमें छह टीएसआई, 6 हेड कांस्टेबल और 14 कांस्टेबल शामिल हैं। इसमें आए दिन वीआईपी डयूटी होने के कारण आधे जवान गैर जिलाें में चक्रमण करते रहते हैं। ट्रैफिक जवानों की कमी से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़कर वाहन चालक फर्राटा भरते हैं। पीआरडी जवान सहयोग में रहते हैं। यातायात के नोडल व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर ने बताया कि यातायात विभाग में जाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची भेज दी गई है। प्रशिक्षण के बाद सभी नए यातायात पुलिसकर्मी आमद कराएंगे और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed