{"_id":"62740a5e26846355d63b13e8","slug":"24840-copies-were-checked-at-three-centers-ballia-news-vns651988658","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर जांची गईं 24840 कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर जांची गईं 24840 कॉपियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर शुरू हुई थी। इसमें एक केंद्र पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। गुरुवार को 12वें दिन तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी रहा और कुल 24840 कॉपियां जांची गईं। अब तक कुल 406640 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
12वें दिन राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 1794 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 30 उप प्रधान परीक्षक और 242 परीक्षक आवंटित हैं लेकिन 12वें दिन भी यहां केवल 3 उप प्रधान परीक्षक और 23 परीक्षक उपस्थित हुए। कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 7961 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 34 उप प्रधान परीक्षक और 270 परीक्षक आवंटित हैं। 12वें दिन भी यहां केवल 13 उप प्रधान परीक्षक व 94 परीक्षक उपस्थित हुए। टॉउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 15085 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 67 उप प्रधान परीक्षक और 686 परीक्षक आवंटित हैं लेकिन 12वें दिन भी यहां केवल 31 उप प्रधान परीक्षक व 261 परीक्षक उपस्थित हुए।