फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 hour blood test facility is available

Ballia News: 24 घंटे खून जांच की मिल रही सुविधा

Sun, 14 Sep 2025 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
24 hour blood test facility is available
बलिया। जिला चिकित्सालय की पैथालॉजी में 24 घंटे ब्लड की जांच की सुविधा शुरू हो गई। इसके संचालित होने से इमरजेंसी के अलावा अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों की ब्लड की जांच करने के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। मरीजों और तीमारदारों को आर्थिक के बचत के साथ समय की ही बचत होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पैथालॉजी में 150 से अधिक जांच की सुविधा निशुल्क मरीजों को मिलती है। इन दिनों प्रतिदिन 1800 से 2400 मरीज ओपीडी में इलाज को आ रहे हैं। इमरजेंसी में 24 घंटे में 160 से अधिक गम्भीर मरीज आते हैं। अस्पताल के पैथालॉजी के ओपीडी प्रतिदिन लगभग 450 से अधिक मरीजों की सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक खून जांच होती है। उसके बाद इमरजेंसी व वार्डों में भर्ती करीब 20 से 30 मरीजों को खून जांच बाहर करानी पड़ती थी। जिससे उन्हें मरीजों को ले जाना पड़ता और आर्थिक बोझ पड़ता था। लेकिन अब इमरजेंसी के अलावा अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को खून की जांच 24 घंटे की सुविधा शुरू हो हो गई है। मरीजों को अब आर्थिक क्षति नहीं होगी। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और वह अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed