{"_id":"61d9c8b47247016ab3182ac8","slug":"24-68-lakh-voters-will-become-lucky-ballia-news-vns6325117164","type":"story","status":"publish","title_hn":"24.68 लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24.68 लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 का एलान हो चुका है। जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। अब जनपद के सातों विधानसभा में बनने वाले विधायकों की तकदीर कुल 24.68 लाख मतदाताओं के हाथों में आ गई है। इसमें 13.42 लाख पुरुष और 11.26 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। 1401 मतदान केंद्रों के 2825 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की सख्या 23.40 लाख थी। वर्ष 2022 में पिछले दिनों प्रकाशित हुई मतदाता सूची में इनकी संख्या बढ़कर 24.68 लाख हो चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस विधानसभा चुनाव में पुरुषों की संख्या 58 हजार के आसपास बढ़ी है।
महिला मतदाताओं की भूमिका होगी अहम
बलिया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में आधी आबादी की अहम भूमिका होगी। वर्ष 2017 की मतदाता सूची के सापेक्ष वर्तमान मतदाता सूची में 70540 महिलाएं बढ़ी हैं। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 185902 महिला मतदाता हैं। वहीं, सिकंदरपुर विधानसभा में सबसे कम 137383 महिलाएं शामिल हैं। जनपद में वर्तमान में कुल 11.26 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।
23 से हजार से ज्यादा युवा पहली बार डालेंगे वोट
जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में अपना नुमाइंदा चुनने के लिए इस बार चुनाव में 2468804 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर वोटर बने 23579 युवा भी शामिल हैं। ये युवा पहली बार अपने मन की सरकार बनाने के लिए अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से दर्ज मृतक और दूसरे स्थान पर गए 39587 वोटरों के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विधान सभा पुरुष महिला अन्य योग मतदान केंद मतदेय स्थल
357 बिल्थरारोड (अजा) 191845 161919 12 353776 229 420
358 रसड़ा --- 193335 --- 160982 --- 15---354332--212--425
359 सिकंदरपुर --- 163392 --- 137383--- 2--- 300777--194--353
360 फेफना --- 176743 --- 149396--- 3----326142--194--375
361 बलिया नगर --- 202551 --- 165117 --- 3----367671--169--407
362 बांसडीह --- 217874 --- 185902--- 37--- 403813--223--446
363 बैरिया --- 196732 --- 165545 --- 16---362293--180--399
योग---------13,42472-----11,26244---88----24,68804--1401--2825