फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2239 promises settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2239 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
2239 promises settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत कें सभागार कक्ष में दीप प्रज्वलित करते जिला जज गजेंद्र कुमार व अन्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण शनिवार को आयोजित किया गया। जिसका शुुभारम्भ जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण कर किया। इस दौरान कुल 2239 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार द्वारा पांच मोटर क्लेम वाद प्रतिकर 17 लाख 20 हजार तथा सिविल का दो वाद निस्तारित किया गया। जबकि सत्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा वैवाहिक का सात वाद निस्तारित किया गया। इसी प्रकार चन्द्रभानू सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं. एक द्वारा फौजदारी के 12 वाद व अर्थदण्ड छह हजार रुपया और सिविल का सात वाद निस्तारण किया गया। श्रीकृष्ण स्वरूपधर द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा मोटर क्लेम का एक वाद व प्रतिकर पांच लाख व सिविल का तीन वाद निस्तारित किया गया। वहीं दयाराम, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा फौजदारी का सात वाद, वैवाहिक का छह वाद निस्तारित किया गया। दिनेश कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन द्वारा फौजदारी- का एक वाद, प्रतिकर एक हजार एवं सिविल तीन वाद निस्तारित किया। प्रण विजय सिंह, विशेश न्यायाधीश (ईसी एक्ट)/ अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा मोटर क्लेम पांच वाद, प्रतिकर 23 लाख 50 हजार, फौजदारी पांच वाद एवं अर्थदण्ड 500 रुपया किया गया। शिवकुमार, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो द्वारा सिविल का एक वाद निस्तारण किया गया। इसी प्रकार पंचम अपर जनपद न्यायाधीश व विशेश न्यायाधीश (गैगस्टर एक्ट) - मोटर क्लेम एक वाद, प्रतिकर 85 हजार तथा अपर जनपद न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम द्वारा मोटर क्लेम सात वाद निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय द्वारा मोटर क्लेम तीन वाद और अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी तृतीय द्वारा मोटर क्लेम एक वाद, प्रतिकर दो लाख, सिविल वाद तीन निस्तारित किया गया। इसी प्रकार सीजेएम द्वारा फौजदारी 273 व अर्थदण्ड 36410 रुपये तथा श्रीमती पूनम कर्णवाल, सिविल जज (सिडि) द्वारा सिविल का 32 वाद निस्तारित किया गया। वहीं एसीजेएम प्रथम द्वारा फौजदारी 204, अर्थदण्ड 25740 तथा
विज्ञापन

सिविल जज (जूडि) पूर्वी - सिविल 18 वाद व उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज (जूडि) पश्चिम- द्वारा सिविल वाद 19, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा फौजदारी 57 एवं अर्थदण्ड 1140 रुपया लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज (जूडि) द्वितीय द्वारा फौजदारी का दो वाद व अर्थदण्ड 1600 तथा सिविल का दो वाद
निस्तारण किया गया। सिविल जज (जूडि)एफटीसी द्वारा सिविल का दो वाद तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा फौजदारी 27 व अर्थदण्ड 11500 रुपया लगाया गया।
5090105 रुपये नगदी वसूला गया
बलिया। नगर पालिका द्वारा दो वाद, राजस्व विभाग द्वारा 1149, बैंक द्वारा प्री-लिटिगेशन कुल 362 वाद तथा कुल समझौता धनराशि 1,68,22,089 तथा मौके पर 50,12,535 रुपये वसूला गया। वहीं दूर संचार विभाग द्वारा प्री - लिटिगेशन 10 वाद तथा 77,570 रुपया धनराशि वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed