{"_id":"5ef8c1588ebc3e433f0b4765","slug":"22-private-doctors-gave-samples-for-investigation-ballia-news-vns532777358","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 निजी चिकित्सकों ने जांच के लिए दिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 निजी चिकित्सकों ने जांच के लिए दिया सैंपल
विज्ञापन
नगर के निजी अस्पताल के चिकित्साकर्मियों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में कार्यरत एमएम यूनिट के डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव की टीम ने नगर के विभिन्न नर्सिंग होम व चिकित्सालय के 22 चिकित्सकों का सैंपल जांच के लिए लिया।
जिला चिकित्सालय के पूर्व चिकित्सक डॉ डीके गुप्ता के आवास पर नगर के अधिकतर नर्सिंग होम और चिकित्सालय के चिकित्सकों ने कोविड-19 के लिए अपनी सुरक्षा को लेकर सैंपल दिया। सैंपल देने वालों में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके सिंह, डॉ डीके सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ अनिल सिंह, डॉक्टर एके गुप्ता, डॉ एम आलम, डॉ शशिकला सिंह समेत 22 चिकित्सक रहे। डॉ. मनीष के सहयोग में उनकी पूरी यूनिट ने सैंपल कलेक्शन में अपना योगदान दिया।
बता दें कि पिछले दिनों जिला महिला चिकित्सालय के लैब टेक्निशियन कोरोना पॉजिटिव मिले थे और इसको लेकर दो दिनों तक अस्पताल की ओपीडी बंद रही। इसके बाद जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग चिकित्सक के यहां कार्यरत उनका सहयोगी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद से नगर के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में भय का माहौल है, जिसके चलते हर चिकित्सक चाहता है कि उसका जल्द से जल्द कोरोना जांच हो।