{"_id":"5c9bc2fbbdec2239135ebb49","slug":"21553711867-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता व बीईओ संग अभद्रता करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता व बीईओ संग अभद्रता करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने मनियर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिगनी के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह को अनियमितता व उच्चाधिकारी संग अभद्रता के आरोप में निलंबित कर दिया।
बताया जाता है कि 16 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी, मनियर ने प्राथमिक विद्यालय जिगनी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एमडीएम पंजिका का विवरण भरने में लापरवाही के साथ ही कंपोजिट ग्रांट के आहरण के बाद भी विद्यालय में वायरिंग व अन्य कार्य नहीं होना मिला। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर उचित जवाब देने की बजाय अभद्रता करने का भी आरोप है, जो अध्यापक आचरण सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन है। खंड शिक्षा अधिकारी मनियर की संस्तुति के पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी रेवती को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। निलंबन अवधि में श्री सिंह कन्या प्राथमिक विद्यालय रेवती पर संबद्ध रहेंगे।