{"_id":"5c86a7f7bdec22144b7eeb32","slug":"21552328695-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के नाम पर बनने वाले सड़क में अनियमितता पर बिफरे एक्सईएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के नाम पर बनने वाले सड़क में अनियमितता पर बिफरे एक्सईएन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामेश्वर सिंह ने सोमवार को शहीद राम प्रवेश यादव के घर तक जाने वाले जाने के लिए बन रहे बुद्धिपुर से टगुनिया होते हुए सोनाडीह तक मार्ग का निरीक्षण किया। निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने पर अधिशासी अभियंता बिफर पड़े तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
गौरतलब है कि शहीद के भाई गोल्डन शहीद राम प्रवेश मार्ग निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी साथ ही कार्य रुकवा दिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को दी। ग्रामीणों की सूचना पर अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता ने निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने मानक के अनुरूप निर्माण कार्य का निर्देश दिया। इसके साथ ही चेताया कि निर्माण में गड़बड़ी हुई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण कार्य का भरोसा दिलाया। इस मौके पर गोल्डन यादव ,महेश यादव, आशीष ,रोहित आदि मौजूद रहे।