फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खाद्य पदार्थो में धड़ल्ले से हो रही मिलावटखोरी

खाद्य पदार्थो में धड़ल्ले से हो रही मिलावटखोरी

Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थो में धड़ल्ले से हो रही मिलावटखोरी
बलिया। होली के मद्देनजर बाजारों में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर जमकर मिलावट खोरी हो रही है। विभागीय उदासीनता के चलते मिलावट खोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। दूध, खोवा और बेसन में सबसे अधिक मिलावट खोरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे होली त्योहार नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे मिलावटीखोरी का धंधा तेज हो गया है। नगर में मिलावटी खोआ और दूध की सप्लाई होने लगी है। इस दौरान सबसे अधिक खोआ, दूध व बेसन के साथ ही अन्य खाद्या पदार्थो में मिलावट देखने को मिल रही है। मिलावटी खाद्या पदार्थ के सेवन करने से लोग विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहे है। खाद्य सुरक्षा विभाग जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभाने का काम करता है। खास बात यह है कि छापा पडने से पहले इसकी सूचना दुकानदारों को हो जाती है। जिससे वह अलर्ट हो जाते है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जनपद में खोआ बाहर से आता है। जिसकी कोई जांच नहीं होती है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के कारण लोग सूखे खाद्या पदार्थ का खरीदना और उसका सेवन करना मुनासिब समझ रहे है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि त्योहार पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश खाद्य विभाग को दे दिया गया है। जिले स्तर पर अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिसमें दुकानों से सेंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed