फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2022 तक किसानों की आय

2022 तक किसानों की आय

Sat, 14 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
2022 तक किसानों की आय
बलिया। टाउन हॉल में खरीद उत्पादकता गोष्ठी, किसान मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने किया। गोष्ठी में सोलर पंम के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आदि वितरित किये गये। किसान मेले में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, पशुपालन, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग, मंडी समिति आदि कृषि से संबंधित विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उत्थान का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि आज किसानों की पैदावार बढ़ाने के साथ उनकी उत्पादन का उचित मूल्य दी जा रही है।जिलाधिकारी श्री भवानी सिंह खंगारौत ने अपने संबोधन में किसानों में नई ऊर्जा का संचार किया। कहा कि किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और रहेगा। किसानों की आमदनी बढ़ने से ही देश का विकास संभव है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रधानमंत्री जी किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का संकल्प लिया है। जिलाधिकारी ने किसान मेलों के महत्व और उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान मेले में किसानों को उन्नत खेती के आधुनिक खेती के तौर तरीके बताए जाते हैं। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में किए गए शोधों की जानकारी भी दी जाती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसान अपने अनुभवों को सबसे साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed