{"_id":"5aba861b4f1c1b094a8b7951","slug":"21522173467-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नयन गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नयन गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उच्च प्राथमिक विद्यालय टंगुनिया के प्रांगण में मंगलवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षिक विकास और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई । मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम वर्मा ने व्यक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका को रेखांकित किया। समारोह में प्रधानाध्यापक इमरानुउल्लाह को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों से सामूहिक सहयोग की अपील की। इस मौके पर अशोक यादव , मानवेंद्र मिश्र, इसरारुल हक, रमेश चंद, कल्पनाथ, छोटेलाल, मंगला प्रसाद यादव, हरि मोहन सिंह, छोटेलाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन