फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाषण प्रतियोगिता में मनियर ब्लाक ने मारी बाजी

भाषण प्रतियोगिता में मनियर ब्लाक ने मारी बाजी

Thu, 21 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में मनियर ब्लाक ने मारी बाजी
दुबहर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लाकों के 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मनियर ब्लाक के राजेश कुमार पांडेय को प्रथम एवं पंद्रह ब्लाक के कुमारी नेहा पाठक को द्वितीय तथा दुबहर के कुमारी निधि राय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं शहीद मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा एवं नेहरु युवा केंद्र के लेखाकार नवीन सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र पिछले कई वर्षों से जिस प्रकार ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का काम समय समय पर करता चला रहा है ,यह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि केंद्र के कई युवा भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता , खेलकूद प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता आदि क्षेत्रों में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश स्तर पर अपना नाम ऊंचा कर चुके हैं। लेखाकार नवीन सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं का सशक्त मंच खड़ा करना ही नेहरू युवा केंद्र का मूल उद्देश्य हैं। जो सामाजिक कार्यों के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास की भूमिका भी निभाते रहें है । इस मौके पर डॉ. दिनेश शर्मा, डा. इसरार, डा. सुरेंद्र नाथ दूबे डा. प्रदीप यादव, डा. सत्येंद्र गुप्ता, हरिशंकर पाठक, मनीष पाठक, गणेश यादव, अमरजीत पांडेय, भोला पाठक, दीक्षा ओझा, नसीम वारसी, अधीक्षक सेक्टर रामप्रकाश कुशवाहा आदि रहे। संचालन नीतीश कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed