{"_id":"5a3bf2c54f1c1bce408be733","slug":"21513878213-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के जेई को निलंबित करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के जेई को निलंबित करने की संस्तुति
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरुआरबारी। रतसर रजवाहा नहर के दुर्गीपुर गांव के पास टूटने के मामले में सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ने लापरवाही के आरोप में जेई विवेक सिंह को निलंबित करने की संस्तुति विभाग के अधीक्षण अभियंता से की है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ और अधिशासी अभियंता ने नहर टूटने से हुई क्षति का भी जायजा लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस बाबत रिपोर्र्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
क्षेत्र में रतसर रजवाहा नहर मंगलवार की रात में दुर्गीपुर गांव के पास सड़क दक्षिण की ओर से अचानक टूट गई। नहर के टूटने से करीब 50 एकड़ में बोई गई गेहूं, अरहर, आलू, सरसों आदि की फसल जलमगभन हो गई। किसानों का आरोप था कि विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद नहर की साफ-सफाई व मरम्मत नहीं कराई गई। हालांकि बुधवार को नहर को बांधने का काम किया गया लेकिन गुरुवार को दूसरे जगह पर नहर एक बार फिर टूट गई और खेतों में पानी भर गया।
उधर, इस बात की जानकारी होने पर डीएम ने सीडीओ व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके की पड़ताल कर रिपोर्ट देने को कहा। अधिकारियों ने नहर का जायजा लिया और किसानों से पूछताछ की। अधिशासी अभियंता ने माना कि नहर की देखरेख में अवर अभियंता ने लापरवाही बरती है। इसको देखते हुए अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता विवेक सिंह को निलंबित करने की संस्तुति अधीक्षण अभियंता से की। इसके साथ ही किसानों के क्षति की रिपोर्ट भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस बाबत सीडीओ ने कहा कि नहर टूटने की पड़ताल की गई और तीन स्थानों पर नहर टूटा था जिसे बांधा गया था और खेतों में पानी भरा हुआ था। सिंचाई खंड प्रथम के एक्सईएन सीबी पटेल ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में जेई को निलंबित करने की संस्तुति की गई है और किसानों की क्षति की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।