फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अलग-अलग स्ट्रांग रुम में देर शाम तक जमा होते रहे बैलेट बॉक्स

अलग-अलग स्ट्रांग रुम में देर शाम तक जमा होते रहे बैलेट बॉक्स

Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्ट्रांग रुम में देर शाम तक जमा होते रहे बैलेट बॉक्स
बलिया। जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के लिए हुए मतदान के बाद देर शाम तक मतपेटिकाओं को जमा करने का दौर चलता रहा। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रुम के आसपास कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कुल आधा दर्जन मतगणना स्थल निर्धारित किया गया है। इन्हीं स्थानों पर बने स्ट्रांग रुम में रविवार को देर शाम तक बैलेट बॉक्स आदि को जमा किया गया। नगर पालिका बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव की मत पेटिकाओं को सदर तहसील में बने स्ट्रांग रुम में जमा कराया गया। इसके अलावा नगर पालिका रसड़ा के बैलेट बॉक्स को रसड़ा तहसील तहसील में जमा कराया गया। नगर पंचायत बांसडीह, सहतवार, रेवती व मनियर के लिए बैलेट बॉक्स बांसडीह इंटर कॉलेज में बने अलग-अलग स्ट्रांग रुम में देर शाम तक जमा कराने का काम चलता रहा। इसी तरह नगर पंचायत सिकंदरपुर की मत पेटिकाएं सिकंदरपुर तहसील में जमा किया गया और नगर पंचायत बेल्थरारोड की मत पेटिकाएं जीएमए इंटर कॉलेज बेल्थरोड पर बने स्ट्रांग रुम में जमा किया गया। बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पर बने स्ट्रांग रुम में बैरिया नगर पंचायत की मत पेटिकाओं को जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed