फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य

किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य

Fri, 15 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य
बलिया। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन शुक्रवार को एक निजी होटलों में आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक गौरव मिश्रा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के लिए अनेकों योजना प्रारंभ की गई। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आमदनी में दोगुना वृद्धि हो जाए। कहाकि पहले सिंचाई उपकरणों पर अधिकतम 50 फीसदी अनुदान था। जिसे बढ़ाकर 90 फीसदी कर दिया गया है। किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए अनुदान राशि डीवीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वही उसर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए सरकार ने कई अभियान प्रारंभ किया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य रुप से पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, दिनेश्वर सिंह, माधव प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह रघुवंशी, वशिष्ठ पांडेय, सुरेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, गोपाल सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। वही जिला संयोजक भगवान चौबे ने किसानों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रमिला गुप्ता तथा संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed