{"_id":"5970fdee4f1c1b14238b47c5","slug":"21500577262-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मी-पापा पढ़ने दो, हमें भी आगे बढ़ने दो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी-पापा पढ़ने दो, हमें भी आगे बढ़ने दो...
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बलिया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर एक रसड़ा के प्रांगण से निकाली गई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार के प्राचार्य डॉ. कुबेर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान बच्चे हाथ में तख्ती लेकर रसड़ा नगर भ्रमण करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के तहत नारा लगाते हुए चल रहे थे। पढ़ी-लिखी लड़की घर की है रोशनी, एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया। आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे। मम्मी पापा नाम लिखवा दो, विद्यालय पढ़ने जाएंगे। मम्मी-पापा पढ़ने दो, हमें भी आगे बढ़ने दो। हम बच्चों ने ठाना है, रोज विद्यालय जाना है आदि नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक बालीपुर, जमाल के बच्चों ने भी गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। खंड शिक्षाधिकारी लालजी शर्मा, नपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, तेजप्रताप सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, धीरज गुप्ता, सुरेश चौहान, सुनील सिंह, नजमुल हक, परवेज अहमद आदि उपस्थित रहे।