{"_id":"59513fd04f1c1b935f8b4658","slug":"21498496976-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। जय बजरंगबली शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गंगापुर में रविवार की रात रामलीला मैदान बलिया व दिल्ली पब्लिक स्कूल बलिया के बीच खेला गया। जिसमे दिल्ली पब्लिक स्कूल बलिया की टीम ने रामलीला मैदान टीम को 24 रन से रौंद विजय रही। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि शिवजी उपाध्याय ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 86 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी रामलीला मैदान की टीम 62 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम 24 रन से विजय रही। अंत में मनियर निवासी रिंकू सिंह पीसीएस ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट फील्डिंग के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल टीम के जगमोहन को दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बॉलर सुनील यादव को दिया गया।