{"_id":"81acde459440dc6da9ec8e208a57271d","slug":"21-people-donated-blood-at-the-blood-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 21 लोगों ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लोगों ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, स्वदेशी जागरण मंच एवं विश्व हिंदू परिषद ने सहभागिता किया। जिला संघ चालक मुक्ता प्रकाश ने भारत माता एवं नेता जी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर मार्ल्यापण कार्यक्रम प्रारंभ किया। संयोजक डॉ. बृजेश पांडेय , सुरजीत, विनय, विनोद सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में भारतरत्न एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेता जी सुभाष चंद्र की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुन्ना उपाध्याय, रामधनी सिंह, राधेश्याम यादव, जैनेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, आम आदमी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।