फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ज्ञानकुंज एकेडमी में 25वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

ज्ञानकुंज एकेडमी में 25वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Sat, 30 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानकुंज एकेडमी में 25वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
सिकंदरपुर। क्षेत्र के बंशी बाजार स्थित ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में 25वां वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक ब्रह्मचारी व राष्ट्रीय चेतना के संयोजक रोहित सिंह ने किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि 90वीं एनसीसी बटालियन बलिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अशोक दहिया रहे। सूबेदार मेजर देव बहादुर गुरूंग एवं मेजर आरके सिंह द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से साइकिल, स्मृति चिह्न व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीनियर संवर्ग कक्षा 11वीं में आंचल वर्मा, कंचन चौहान, सूरज राम। कक्षा नौ में प्रथम वर्ग के सौरभ गुप्ता, द्वितीय सूरज मौर्य, तृतीय दिव्यांशु तिवारी। जूनियर संवर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों में कक्षा 6 की सौम्या वर्मा, कक्षा आठवीं के आदित्य यादव, कक्षा सातवीं की तृप्ति सिंह को सम्मानित किया गया प्राथमिक वर्ग में प्रत्येक कक्षा के प्रथम रहे छात्रों को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा पहली की तालबिया फरीन, दुसरी की अल्पना, दूसरी कक्षा की प्रगति, चौथी कक्षा की आकांक्षा गुप्ता, पांचवीं की शक्ति का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राथमिक वर्ग से नर्सरी में आलोक यादव, अनुराग, जागृति । एलकेजी से अभिक्षी मिश्रा, अंजलि, पूजा। यूकेजी से फलक, रामकेश, अनन्या श्रीवास्तव को विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडेय संग उप प्रधानाचार्या श्रीमती शीला सिंह , नीरज उपाध्याय, लक्ष्मण चौहान, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed