फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पार्टी नेतृत्व के विरोध में उतरे कार्यकर्ता

पार्टी नेतृत्व के विरोध में उतरे कार्यकर्ता

Thu, 28 Mar 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व के विरोध में उतरे कार्यकर्ता
बलिया। भदोही के सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर जिले के भाजपाइयों व सांसद भरत सिंह के समर्थकों ने बुधवार को सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र सिंह मस्त वापस जाओ और राष्ट्रीय नेतृत्व अपना निर्णय वापस लो के नारे लगाए तथा तख्तियों पर स्लोगन चस्पा कर विरोध जताया। इसके साथ सांसद भरत सिंह को प्रत्याशी बनाने की मांग की। वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि ये सभी भरत सिंह के समर्थक हैं और इनका भाजपा से कुछ लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत पांडेय ने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय से काफी मर्माहत है। कारण कि भदोही के सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त को पार्टी ने बिना सोचे-समझे प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने बलिया के कार्यकर्ताओं और आमजनता को छलने का काम किया है। पार्टी नेतृत्व पुन: विचार करें और अपना निर्णय बदल प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह मस्त को उनके संसदीय क्षेत्र भदोही से प्रत्याशी बनाए। अन्यथा की स्थिति में लाखों कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देंगे और प्रत्याशी का विरोध करने के लिए बाध्य होंगे। पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय निरंकुश के समान है। सभासद ने सुमित मिश्रा ने कहा कि जिस व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह व्यक्ति कभी बलिया के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम नहीं किया। वह हमारा प्रत्याशी नहीं हो सकता।
विज्ञापन

कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व ने अपना निर्णय नहीं बदला तो हम सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय को निरंकुश निर्णय बताया। पार्टी के निर्णय से हम सभी कार्यकर्ता दु:खी है। पार्टी नेतृत्व पुन: विचार करें और अपना निर्णय बदलें। इस मौके पर सभासद विनोद सिंह, प्रधान बब्बलू सिंह, प्रधान जयराम सिंह, करीमन सिंह, उदय सिंह, राहुल रस्तोगी, मनोज गुप्ता, गुड्डू चौधरी, सुभाष वर्मा, प्रधान अनिल यादव, हैप्पी सिंह, आशीष प्रताप सिंह, सिंटू तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed