{"_id":"5c894c2fbdec2214262c4c90","slug":"201552501807-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्यालय में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्यालय में बढ़ी हलचल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव की तिथियां घोषित करने के बाद से ही जिला निर्वाचन कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। अपर जिलाधिकारी भी लगातार कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्य का जायजा ले रहे हैं।
लोक सभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। एक ओर से मतदाताओं के आवेदनों का निस्तारण कर फीडिंग किया जा रहा है तो दूसरी ओर से चुनाव के बाबत विभिन्न तहसीलों से मिली रिपोर्ट की फीडिंग कर आयोग को भेजने का काम भी किया जा रहा है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी राम आसरे में जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। एडीएम ने निर्वाचन कार्यालय में स्थापित मतदाता हेल्प सेंटर का भी जायजा लिया और कर्मचारियों से शिकायतों के निस्तारण के बाबत जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन करीब 30 से 35 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें सूची में नाम होने की जानकारी लेने की आती है, जिसे उसी समय जांच कर मतदाता को बताया जाता है और शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाता है। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम अंकित करने व संशोधन कराने के बाबत शिकायतें आती हैं जिसका निस्तारण किया जाता है। एडीएम ने बताया कि इस हेल्प लाइन के 1950 पर कॉल करके कोई भी मतदाता जानकारी ले सकता है या शिकायतें दर्ज करा सकता है।