{"_id":"5aa16d7f4f1c1baa758b4569","slug":"201520528767-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत जीआरपी प्रभारी ने संभाली कामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत जीआरपी प्रभारी ने संभाली कामन
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर के चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित रेलवे केबिमैन शैलेश तिवारी की हुई हत्या के मामले में जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एसपी गोरखपुर जीआरपी अभिषेक यादव ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद गोरखपुर जिले के आनंद नगर से राजा भइया को नियुक्त कर दिया। बुधवार की देर शाम पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत जीआरपी प्रभारी राजा भइया ने बताया कि शीघ्र ही केबिमैन हत्या का खुलासा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ज्ञात हो कि छह फरवरी की रात देवरिया जिले के रहने वाले शैलेश तिवारी की गेट बंद करने को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने राड से मारकर केबिमैन की हत्या कर दिया था। जिसके बाद रेलकर्मियों में आक्रोश फैल गया था। जिसका मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में जीआरपी व आरपीएफ प्रभारी ने संयुक्त रूप से छानबिन किया और कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ भी किया था। लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। 29 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले का खुलासा में उदासीनता बरतने पर एसपी ने जीआरपी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था।