{"_id":"5a19bccf4f1c1b9f678bda96","slug":"201511636175-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद के दो नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायतों में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा मुकम्मल कर ली गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन व वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जाएगी। यहां तक कि अराजकतत्वों के विरूद्घ सख्ती से निबटने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दे दिया है। मालूम हो कि नगर पालिका परिषद सदर, नगर पालिका परिषद रसड़ा तथा नगर पंचायत चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, सहतवार, रेवती, बैरिया, बेल्थरारोड में आज मतदान होना है। जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में फोर्स जनपद के अलावा गैर जनपद से आ चुकी है। जिसमें आजमगढ़ से दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस उपाधीक्षक, दो थाना प्रभारी, 94 उप निरीक्षक एवं 725 आरक्षी आए है। मऊ जनपद से एक अपर पुलिस अधीक्षक, दो पुलिस उपाधीक्षक, 70 उप निरीक्षक, 450 आरक्षी आए चुके है। गाजीपुर जनपद से चार उपनिरीक्षक, 25 आरक्षी तथा 735 होमगार्डस आए चुके है। जबकि सोनभद्र जिले से चार उप निरीक्षक, 25 आरक्षी तथा जोन परिक्षेत्रसे तीन कंपनी, एक प्लाटून पीएसी, सीपीएमफ की एक कंपनी प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर एक अपर पुलिस अधीक्षक, सात पुलिस उपाधीक्षक, 22 प्रभारी निरीक्षक, 77 उप निरीक्षक, 129 मुख्य आरक्षी, 599 आरक्षी एवं 1105 होमगार्डस को निकाय चुनाव में तैनात किया गया है। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ एवं एक कंपनी एसएसबी को तैनात किया गया है। वही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन व वेबकास्टिंग के माध्यम से निगहबानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था इस कदर चुस्त-दुरुस्त की गई है कि एक परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
विज्ञापन