{"_id":"59bc02c04f1c1b37688b4c28","slug":"201505493696-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद नहीं मिला कटान से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद नहीं मिला कटान से निजात
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ विभाग द्वारा घाघरा नदी के कटान से बचाव के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए राहत तो हुई , लेकिन कटान से स्थाई निजात क्षेत्र को नहीं मिला।
आलम यह है कि विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत में वर्ष 2010- 11 से घाघरा नदी द्वारा कटान जारी किया गया । जिसमें पंचायत के करीब 95 फीसदी किसानों को घाघरा नदी ने भूमि विहीन कर दिया । जब घाघरा ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए पंचायत के तीन पुरवों (नौका टोला, छक्कू टोला ,बड़का सुफल टोला ) को अपनी आगोश में समाहित कर लिया , तब विभाग की नींद खुली और वर्ष 2014 में करीब दो करोड़ रुपए खर्च कर फ्लड फाइटिंग की गई। फिर वहीं वर्ष 2015 में सत्रह करोड़ एक लाख रुपये की लागत से प्रोजेक्ट बनाकर कटानरोधी कार्य हुआ। पुन: घाघरा का अभी इस पंचायत से मोह भंग नही हुआ और इस वर्ष भी जुलाई माह से करीब 500 मीटर दूर होते हुए भी कटान करते हुए बकुल्हा संसार टोला बंधे के पास पहुंची और बंधे को जब अपने आगोश में लेना शुरू किया। तब विभाग की नींद खुली और कटान रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग करना शुरू किया। इस वर्ष गत 27 जुलाई से 10 सितंबर तक चले कटानरोधी कार्य में 500 मीटर की दूरी में करीब छह करोड़ रुपये हुए खर्च किए। लेकिन आज भी मात्र राहत नहीं मिला और न ही कटान से स्थायी निजात।
इनसेट.....
25 करोड़ रुपये खर्च के बाद भी नहीं मिली राहत
जयप्रकाशनगर। इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा पंचायत व बकुल्हा संसार टोला बांध को बचाने के नाम पर अभी तक करीब कुल मिलाकर 25 करोड़ रुपए खर्च हुए, लेकिन क्षेत्र वासियों को मात्र राहत ही मिली। अभी भी क्षेत्रवासी घाघरा नदी के करने वाले आतंक से मुक्त नहीं हो सके, क्षेत्र के ग्राम प्रधान बच्चा जी यादव , ग्राम प्रधान रूबी सिंह ,समाज सेवी सूर्यभान सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव , पूर्व प्रधान राजदेव सिंह आदि का कहना है कि यह खर्च क्या मायने रखता है। जब तक की प्रोजेक्ट बनाकर यहां कटानरोधी कार्य नहीं करवाया जाता। तभी कटान से निजात मिल सकती है।