फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिलाधिकारी ने सामूहिक समस्या निस्तारण करने का जारी किया आदेश

जिलाधिकारी ने सामूहिक समस्या निस्तारण करने का जारी किया आदेश

Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सामूहिक समस्या निस्तारण करने का जारी किया आदेश
सुखपुरा। क्षेत्र के करम्मर गांव में महीनों से चले रहे ग्राम सभा के तालाब का अतिक्त्रस्मण, कोटे की दुकान को निरस्त करवाने और बीच गांव में चल रहे शराब की दूकान को हटवाने के लिए ग्राम सभा के लोग कई बार जिला मुख्यालय पर जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभा की सामूहिक समस्या का निस्तारण करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी बांसडीह अनिल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम ने ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर पंहुच कर जनचौपाल लगाई। जनता की समस्याओं को सुना तथा लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि ग्राम सभा करम्मर में गांव के बीचोबीच शराब की दूकान है जहां गांव का मुख्य बाजार, स्कूल, अस्पताल है और गांव की महिलाओं व अन्य लोगों को सामान खरीदने तथा इलाज करवाने के साथ-साथ बच्चों को स्कूल भी वहीं से होकर जाना होता है, जहां शराबियों के अत्याचार का सामना करना पड़ता है। जिससे आजिज आकर ग्राम वासियों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायत की गई। लोगो की मांग पर आबकारी अधिकारी द्वारा बीच गांव में चल रही शराब की दूकान और विद्यालय की दूरी नापने पर 96 मोटर तथा अस्पताल की दूरीक्षमं 74 मीटर पाई गई। इस पर तत्काल कार्यवाही करने का भरोसा दिया गया। चकबंदी अधिकारी ने ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार कर सबको हिदायत देते हुए कहा कि जल्द से जल्द ग्राम सभा की जमीन खाली हो जानी चाहिए। कोटे के दूकानदार पर ग्रामवासियों द्वारा उपजिलाधिकारी से गरीबों का राशन बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोटेदार अशोक सिंह की दूकान निरस्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर हरिओम सिंह, गजेंद्र सिंह, द्वारिका राजभर, ग्रीस शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह, लालमुनि देवी, ललिता देवी, उषा देवी, शिवमुनि राजभर, दिलीप राजभर, केशव राजभर, तड़पन गोंड, ओमप्रकाश प्रजापति उपस्थित रहे। देर शाम तक चले जन चौपाल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या मे पुलिस बल के अलावे एक प्लाटून पीएसी के जवान भी मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed