{"_id":"59987b2c4f1c1ba67f8b45a1","slug":"201503165228-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमपुरा ब्लाक के भवन पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमपुरा ब्लाक के भवन पर लटका ताला
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। जनपद में विधानसभा चुनाव से पूर्व 18वां ब्लाक का उद्घाटन भीमपुरा में हुआ था। नगरा और सियर के नौ न्याय पंचायतों को मिलाकर ब्लाक बनाने की कवायद शुरू हुई। दोनों ब्लाकों से कुछ कर्मचारी भी बैठाए गए। लेकिन वर्तमान में ब्लाक के भवन पर ताला लटका हुआ है। जिसके बाद एक बार फिर भीमपुरा क्षेत्र की जनता ठगा सा महसूस कर रही है।
बता दें कि जिले में 17 ब्लाक थे। लेकिन 18वां ब्लाक भीमपुरा को बनाने की कवायद ढाई दशक पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल ने शुरू की थी। पिछली सपा की सरकार ने भीमपुरा को ब्लाक बनाने के लिए घोषणा कर दी। आनन-फानन में पूर्व विधायक पासवान ने जिले के आला अफसरों के साथ ब्लाक का उद्घाटन कर दिया। इस ब्लाक में नगरा की चार न्याय पंचायत और सियर की पांच न्याय पंचायत शामिल किए गए। एक सप्ताह तक एक-दो कर्मचारी भी दफ्तर में बैठाए गए। इसबीच चुनाव में जनप्रतिनिधि व्यस्त हो गए। तत्पश्चात कर्मचारियों का बैठना भी समाप्त हो गया। तब से भवन पर ताला लटका हुआ है। जिससे भीमपुरा क्षेत्र की जनता एक बार फिर अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। भीमपुरा क्षेत्र के लोगों को लगा था कि ब्लाक बनने से 20 से 25 किमी की दूरी अब तय करनी नहीं पड़ेगी। लेकिन यहां उल्टा ही हो गया।