{"_id":"597b762a4f1c1b5c4f8b4579","slug":"201501263402-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात को सभी रणनीति फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात को सभी रणनीति फेल
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए प्लान तो कई बार बने, लेकिन उसे आज तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या आम है। नगर में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने तथा दूकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जाना जाम की मुख्य वजह है। इसके अलावा मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं नहीं होने से लोग भी नियमों को तोड़ते हुए फर्राटा भरते हैं।
अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन के अफसरों ने बैठक कर रणनीति बनाई है। लेकिन सीएम के आदेश के बाद भी यातायात जागरूकता कैंप नगर में कहीं नहीं लगाया गया है। इसके अलावा एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं भी यातायात जागरूकता से संबंधित होर्डिंग नदारद हैै। पुलिस की उदासीनता का आलम यह है कि कोई भी अपना सवारी वाहन कहीं भी खड़ा कर देता है। हांलाकि नगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने नगर में मौजूद सभी स्टैंडों को हटवाकर दूसरे जगह स्थापित करवाया था। साथ्ज्ञ ही जिला प्रशासन, वाहन चालक के साथ बैठक कर किराया व रूट तय कर दिया था। जिसको लेकर वाहन स्वामियों ने धरना-प्रदर्शन तक किया था। लेकिन पुलिस अधीक्षक के तेवर के आगे उन्हें निर्धारित स्टैंड से सवारी ले जाना पड़ा। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने इससे जाम से निजात दिलाने के लिए एंटी इंक्रोचमेंट टीम का गठन किया है। ताकि नगर को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाय। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि सावन माह के बाद यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा।
इनसेट=
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
बलिया। आए दिन सड़क हादसे में हो रही मौतों को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हेलमेट लगाने का आदेश दिया था। जिसमें निर्देशित किया गया था कि बिना हेलमेट किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। लेकिन आमजन के सहूलियत हो देखते हुए इस आदेश को अभी बड़े शहरों में लागू किया गया है। जिसे अब छोटे शहराें में भी लागू करने का फरमान जारी हो गया है। इसको लेकर पेट्रोल पंप संचालकों के साथ पुलिस अधीक्षक बैठक करेंगी। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि यातायात को सुव्यवस्थित करने तथा आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट लगाना अब अनिवार्य होगा। जिसे जनपद में कड़ाई से लागू कराया जाएगा। अगर बाइक सवार पेट्रोल लेने जाता है और उसके पास हेलमेट नहीं है तो उसे संचालक द्वारा पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बताया कि यह नियम बड़े शहरों में पहले से ही लागू है, अब इसे छोटे शहरों में भी लागू किया जा रहा है। ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें।